हेलीकॉप्टर क्रैश : ट्राई-सर्विस इनक्वायरी के आदेश

Spread the love

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा व राज्यसभा में हेलीकॉप्टर क्रैश घटना की दी जानकारी
नई दिल्ली, एजेंसी : तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा और राज्यसभा में जानकारी दी। यह पहला मौका है, जब सरकार की ओर से इस घटना के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक तौर पर दी गई है। राजनाथ सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सीडीएस के साथ ही सभी जवानों का अंतिम संस्कार पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ किया जाएगा।
बाक्स
एयर मार्शल मानवेंद्र के नेतृत्व में होगी जांच
सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि चॉपर में सवार 14 में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे बचाव दलों ने बाकी 13 को भी बचाने की हर संभव कोशिश की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों को वेलिंगटन अस्पताल ले जाया गया था। घटना में अकेले बचे ग्रुप कैप्टन वरुण फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। राजनाथ सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने इस क्रैश के बाद ट्राई-सर्विस इनक्वायरी के आदेश दिए हैं। यह जांच एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अगुआई में होगी।
बाक्स
20 मिनट बाद ही टूटा हेलीकॉप्टर का संपर्क
राजनाथ सिंह ने बताया कि जनरल बिपिन रावत अपने एक पूर्वनिर्धारित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सुबह 11:48 पर सुलूर से उड़ान भरी। इसे 12:15 पर वेलिंगटन में लैंड करना था, लेकिन 12:08 मिनट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस दौरान लोगों ने आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और तुरंत ही रेस्क्यू शुरू किया। जनरल बिपिन रावत वेलिंगटन के डिफेंस कॉलेज के छात्रों से बातचीत के लिए अपने एक शेड्यूल्ड कार्यक्रम पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *