हेल्पेज इंडिया और रोन्यू पवर ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। हेल्पेज इंडिया एवं रोन्यू पवर के सहयोग से 30 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। शहीद राय सिंह बंगारी इंटर कलेज चमालकोट रुद्रप्रयाग में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हेल्पेज के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पंकज राठौर ने किया। ग्रामीणों और बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हेल्पेज एवं रोन्यू पवर बुजुर्ग बच्चे तथा समाज के उत्थान के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। हमें सदैव समाज के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह नेगी ने हेल्पेज एवं रोन्यू पवर का स्वागत करते हुए कहा कि बीते 5 सालों से लगातार ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदीप बंगारी ने हेल्पेज इंडिया की प्रशंसा करते हुए स्वास्थ्य के साथ-साथ षि क्षेत्र में भी ग्रामीणों की आर्थिकी बढ़ाने के क्षेत्र में पहल करने की विशेष मांग की। इस मौके पर एडमिन अधिकारी विष्णु दुबे, एस गोस्वामी, एएनएम भुवनेश्वरी चमोला, मीना देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। कंबल वितरण में ग्राम पंचायत लावड़ी, लडियासू, तुनेटा, मवाणगांव के 30 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *