राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होगी हाई पॉवर कमेटी की बैठक: रेखा आर्या

Spread the love

देहरादून। राज्य में 28 जनवरी से आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित हाई पॉवर कमेटी की बैठकें अब महाराणा प्रताप स्टेडियम में बनाए गए राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होंगी। खेल मंत्री रेखा आर्या की ओर से अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होना है। इसके लिए महाराणा प्रताप स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल सचिवालय तैयार किया गया है। खेलों की तैयारी के सिलसिले में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री की बैठकें इसी सचिवालय में हो रही है। लेकिन हाई पॉवर कमेटी की बैठकें अभी तक इस सचिवालय में आयोजित नहीं हुई है। इसे देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय खेलों से संबंधित हाई पॉवर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय खेल सचिवालय में आयोजित कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि हाई पॉवर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होने से राज्य की खेल अवस्थापना विकास की तैयारियों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि को खेलभूमि बनाने का प्रयास कर रही है और सभी का सहयोग इसमें जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *