तेज रफ्तार डंपर ने मारी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रली में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Spread the love

काशीपुर। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रली सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मंगलवार को हरिद्वार के थाना मंगलौर निवासी नौ श्रमिक ट्रैक्टर-ट्रली पर सवार होकर खटीमा की ओर जा रहे थे। गांव कनौरा में चालक ने तेल चेक करने के लिये ट्रैक्टर-ट्रली को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर ने पीटे से ट्रली में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गये। घायलों को सुल्तानपुर पट्टी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सलमान (24) पुत्र रिफाकत की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल इसरार, इमरान और शहबाज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंचे कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *