उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने किया राजकीय महाविद्यालय मींग नारायणबगड़ का लोकार्पण

Spread the love

चमोली। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग नारायणबगड़ का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री एवं उच्च शिक्षा,स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने किया। विकासखंड नारायणबगड़ के मींग नारायणबगड़ क्षेत्र नवनिर्मित मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण उच्चशिक्षा मंत्री डा़ धन सिंह रावत, विधायक भूपाल राम टम्टा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया वहीं महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्षा रिया कंडवाल ने विभिन्न मांगों को लेकर के जिसमें विद्यालय में विज्ञान संकाय को शुरू किए जाने कंप्यूटर लैब, स्नातकोत्तर स्तर में हिंदी राजनीतिक और इतिहास विषयों को खोले जाने की मांग के साथ विद्यालय में तीन अनु लेखकों की नियुक्ति की मांग का मांग पत्र उच्च शिक्षा मंत्री को प्रेषित किया। वहीं मंत्री धन सिंह रावत द्वारा भूमि दान करने वाले मींग के ग्रामीणों को शाल देकर सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर अपने संबोधन में उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा विद्यालय की मांगों को लेकर यथासंभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं को शुरू किए जाने की भी मांग की और नारायणबगड़ में सीएचसी खोले जाने की जनता की मांग को उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री के सम्मुख रखा। इस मौके पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, गजेंद्र रावत, संदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, नंदू बहुगुणा, मनोज भंडारी जिला महामंत्री दलीप नेगी, समाजसेवी ड़ हरपाल सिंह, सुशीला बिष्ट, गणेशी देवी उपस्थित रहे॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *