उच्च शिक्षा मंत्री ने राइंकॉ हिंवालीधार में 41 लाख की लागत से प्रयोगशाला का किया शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने शनिवार को श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं व निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पैठाणी राहू मंदिर में पूजा अर्जना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने पैठाणी बाजार में आम जनमानस से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में 41 लाख की लागत से भौतिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
कैबिनेट मंत्री ने पैठाणी के अंतर्गत एकीकृत वन चौकी निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चौकी खुलने से लोगों को काफी सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड का निरीक्षण भी किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला होने से छात्र-छात्राओं को नई-नई जीचें सीखने को मिलेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि पठन-पाठन के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर रूप से विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर डीएफओ मुकेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य गणेश नेगी सहित मातबर सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा व अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *