मुंबई, विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 विकेट लेने के बाद 44 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाकर आरसीबी को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई। यहां हम डब्ल्यूपीएल में छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाली बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
क्लार्क इस विशिष्ट सूची में शीर्ष पर हैं क्योंकि उपर्युक्त मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह पारी खेली। आरसीबी एक समय 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 65/5 के स्कोर से साथ जूझ रही थी। उसके बाद क्लार्क एक शानदार पारी खेली। उन्होंने अंतिम ओवर में 20 रन बनाए और आखिरी गेंद पर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्रोटियाज स्टार ने 44 गेंदों में 63* रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर चिनैल हेनरी ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूपी वारियर्स की ओर से खेलते हुए शानदार 62 रन बनाए थे। 8वें नंबर पर आईं हेनरी ने टीम को 89 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद 177 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचाया। 23 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और 87 छक्के लगाए। यूपी वारियर्स ने बाद में यह मैच 33 रनों से अपने नाम किया।
भले ही गुजरात जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ब्राबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2025 के मैच में भारती फुलमाली ने शानदार पारी खेली था। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फुलमाली 70/5 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने आई थीं। उसके बाद उन्होंने 25 गेंदों में सनसनीखेज 61 रन बनाए, लेकिन इसके बाद भी मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से जीत हासिल कर ली। फुलमाली ने पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े थे।