चंडी चौक पर हटाया गया हाईमास्ट लाइट पोल

Spread the love

हरिद्वार()। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चंडी चौक चौराहे पर यातायात में बाधा बन रहे हाईमास्ट लाइट पोल को हटा दिया है। यह कार्रवाई जिला सड़क सुरक्षा समिति की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर की गई। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात अवरुद्ध करने वाले साइन बोर्ड, होर्डिंग, यूनिपोल और अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा व नेहा झा द्वारा चंडी चौक पर स्थित हाईमास्ट लाइट पोल को चिन्हित किया गया था, जो एनएच-34 पर हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बाधक बन रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। निर्देश मिलते ही एनएचएआई रुड़की के साइट इंजीनियर नवीन सिंह रावत के नेतृत्व में यातायात पुलिस, नगर निगम व अन्य विभागों के सहयोग से पोल को हटाया गया। साथ ही इसकी फाउंडेशन हटाकर सड़क को समतल करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *