उत्तराखंड का पहाड़ी इलाका सेब की खेती के लिए अनुकूल: सिंघा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड सेब उत्पादक किसान संघ की मुख्यालय में गढ़वाल मंडल की पहली बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों को सेब की खेती के गुर बताए गए। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों को सेब उत्पादन के लिए अनुकूल बताया गया। इस मौके पर किसानों से एकजुट होकर अपने हितों के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। मुख्यालय स्थित पोद्दार धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्घ सेब उत्पादक किसान संघ की बैठक में बतौर मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश के ठियोग विधानसभा के पूर्व विधायक एवं सेब उत्पादक संघ के राष्ट्रीय नेता राकेश सिंघा ने कहा कि उत्तराखंड का पहाड़ी इलाका सेब की खेती के लिए बहुत अनुकूल है। कहा कि सेब एक खास तापमान और खास आद्रता में तैयार किए जाते हैं। सरकार सेब की खेती से अपना हाथ पीटे खींच रही है। सरकार के कारपोरेट परस्त नीतियों के चलते सेब की खेती पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वर्तमान में सरकार सेब उत्पादक का ठेका भी अडानी कंपनी को दे रही है। बैठक में पंचम सिंह रावत, किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल, सेब उत्पादक संघ के सह संयोजक भूपाल सिंह रावत, किसान सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली, वीरेंद्र गोस्वमी, दौलत सिंह रावत, अषाढ़ सिंह, नरेंद्र रावत, भरत भंडारी, सतवीर रावत, अरविंद पंवार, पूरन ठाकुर, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *