हिमाचल आप में भड़की बगावत की चिंगारी, टिकट न मिलने से खफा प्रदेश प्रवक्ता का इस्तीफाय 40 समर्थकों ने भी छोड़ी पार्टी

Spread the love

शिमला, एजेंसी। टिकट न मिलने के बाद भाजपा और कांग्रेस पार्टी में बागी नेता लगातार विरोध जताकर पार्टी की सिरदर्दी को बढ़ा रहे हैं। वहीं, अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ओर से चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बगावत की चिंगारी भड़क उठी है। सबसे पहले बगावती सुर राजधानी शिमला से उठे हैं। शिमला से पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने टिकट न मिलने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी से इस्तीफा देने के बाद गौरव शर्मा ने पार्टी के हरजोत बैंस को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गौरव शर्मा के साथ-साथ उनके साथ 40 अन्य समर्थकों ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। इस्तीफे को लेकर लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी हाईकमान की ओर से उनकी अनदेखी की पीड़ा को भी साझा किया है। उन्होंने लिखा कि पिछले छह महीने से पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
वह लिखते हैं कि डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा गया है। इसके बावजूद पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी से टिकट दे दिया है, जिसे शिमला के पार्टी कार्यकर्ता तक नहीं जानते हैं। ऐसे में शिमला शहरी सीट से पार्टी की ओर से टिकट गलत व्यक्ति को दिए जाने के विरोध में मैं पार्टी से इस्तीफ दे रहघ हूं। इसके साथ ही पार्टी में विरोधी सुर उठना शुरू हो गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में शिमला में पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *