हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: उत्तराखंड की भी होगी हिस्सेदारी, 40 स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

देहरादून। हिमाचल विधान सभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा हाईकमान ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड से सिर्फ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को इस सूची में जगह मिल पाई है। हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान है। पार्टी के अधित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारक घोषित किए हैं।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नाम किए गए हैं।उत्तराखंड से सटा होने की वजह से माना जा रहा था कि भाजपा हाईकमान सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों को भी हिमाचल चुनाव प्रचार में झोकेगी।
लेकिन उत्तराखंड से सिर्फ सीएम धामी को ही जगह दी है। इससे साफ है हाईकमान के समक्ष धामी का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। धामी दिवाली के बाद अपने हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने कार्यक्रम तय कर सकते हैं। पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड भाजपा को पांच जिले सिरमौर, सोलन, शिमला, महासू और किन्नोर की जिम्मेदारी दी है।
इन जिलों में कुल 19 विधानसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में इन 19 सीटों में से भाजपा के खाते में सिर्फ सात सीटें आ पाई थी जबकि 12 कांग्रेस और एक सीपीआई को मिली थी।
भाजपा उत्तराखंड के 30 कार्यकर्ताओं को हिप्र के 19 विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रबंधन के लिए लगाया गया है। 12 अगस्त से इन्होंने वहां मोर्चा संभाल लिया था। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को संयोजक और वरिष्ठ नेता दान सिंह रावत को सह संयोजक बनाया है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *