उत्तराखंड

मन तो गांव में दीपावली मनाने का थारू कोश्यारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि दिवाली अपने पैतृक गांव में मनाने का उनका बहुत मन था, इसके लिए उन्होंने कुमाऊं में अपने कार्यक्रम भी लगाए थे। लेकिन अन्य कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यस्तता के चलते वे इस बार पैतृक गांव नहीं जा पा रहे हैं, इसका उन्हें बहुत मलाल है।
कुमाऊं में ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी, नैनीताल और अल्मोड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राज्यपाल कोश्यारी शनिवार दोपहर अल्मोड़ा से ही देहरादून लौट गए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को दिवाली के त्योहार की बधाई दी और जल्द दोबारा आने का वादा भी किया। उन्होंने सभी लोगों को दिवाली के त्योहार की बधाई दी। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने भी सभी को दिवाली के त्योहार की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!