जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका की ओर से आयोजित शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। रामलीला मैदान में प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शरदोत्सव के तहत मंगलवार को बेबी शो आयोजित हुआ जिसमें नौनिहालों के स्वास्थ्य जांच और गतिविधियों का आंकलन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे राधा, शिवजी, पारंपरिक पहाड़ी आदि रंग बिरंगी पोशाकों में नजर आए।

मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राथमिक वर्ग में राधा-कृष्ण लीला थीम पर केंद्रीय विद्यालय, बीआर मॉर्डन स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय नंबर-5, हिल इंटरनेशनल, एसजीआरआर और आदर्श प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में उत्तराखंड के लोकनृत्यों की थीम पर बीआर मॉर्डन, डीएवी इंटर कॉलेज, ब्राइट स्टार, हिल इंटरनेशनल, सेंट थॉमस स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, एसजीआरआर और नेहरू मोंटेश्वरी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। सीनियर वर्ग में हिल्स इंटरनेशनल ने कन्नड़, बीआर मॉर्डन ने राजस्थानी, केंद्रीय विद्यालय ने सिरमौरी नाटी, विद्या मंदिर तिमली ने बांग्ला, एसजीआरआर ने लावणी और मैसमोर इंटर कॉलेज ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। कार्यक्रम संयोजक सभासद संगीता रावत ने बताया कि बेबी शो में अंडर पांच साल तक के 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परिणाम शरदोत्सव के समापन पर जारी किए जाएंगे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, वीरेंद्र खंकरियाल, प्रवीण नेगी, मनोज रावत अंजुल, व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा और सचिव देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
चित्रकला में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
पौड़ी : शरदोत्सव के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रामलीला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। प्राथमिक वर्ग में आशिया अंसारी सेंट जेम्स स्कूल, श्रवण रावत सेंट थॉमस व आराध्य खत्री सेंट जेम्स, जूनियर वर्ग में खुशबू हिल्स इंटरनेशनल, प्रेरिता बड़थ्वाल बीआर मॉर्डन और अराध्य नेगी, सीनियर वर्ग में कृष्णा जीआईसी, सक्षम एसजीआरआर और कनिका गुसाईं बीआर मॉर्डन क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। ओपन वर्ग में रवीना सिरोही ने पहला, नेहा रावत ने दूसरा और मानवी ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में त्रिलोक नेगी, आशीष नेगी व अरविंद कुमार निर्णायक की भूमिका में रहे।