आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

श्रीनगर गढ़वाल : मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी तहसील परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष आशा भट्ट और जिला महामंत्री मीना नेगी ने कहा कि सरकार कोरे आश्वासन देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जब तक उनकी मांगों पर समुचित निर्णय नहीं आ जाता आंदोलन जारी रहेगा। हेमा जैन, सुनीता नौटियाल, शकुन्तला कोठियाल, विजलक्ष्मी, मीना, दीपा, गंगोत्री आदि बुधवार को धरने पर बैठे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *