अंजुमन मोहर्रम तंजीम के जुलूस में हिंदू और सिख समुदाय ने भी भाग लिया

Spread the love

विकासनगर()।मोहर्रम पर सुन्नी समुदाय की अंजुमन मोहर्रम तंजीम समिति शनिवार रात और रविवार दोपहर में जुलूस निकाला। इस जुलूस में हिंदू-मुस्लिम एकता का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इमाम हुसैन की याद में आयोजित कार्यक्रम में ना सिर्फ मुस्लिम समुदाय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि हिंदू और सिख समुदाय ने भी अपना योगदान देकर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। सिख समुदाय के युवाओं ने ‘गतका’ और लाठी चलाकर ना सिर्फ अपनी परंपरा का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी दिखाया कि इंसानियत के लिए कोई मजहब नहीं होता। विकासनगर में यौम-ए-आशूरा के दिन मुहर्रम पर अंजुमन मुहर्रम तंजीम समिति ने बुराई पर अच्छाई की जीत का पैग़ाम देने वाले शहीद-ए-करबला हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया। अंजुमन मुहर्रम तंजीम समिति द्वारा पवित्र कुरआन पाक की तिलावत कर, दुरूदो फातिहा पढ़कर, हजरत इमाम हुसैन की पाक रुह को सवाब पहुंचाया गया। इस दौरान ताजियों का जुलूस समिति के मुख्यालय बाईपास कैनाल रोड से शुरू होकर मैन बाजार पुलिस चौकी, अस्पताल रोड, डाकपत्थर चौक से होते हुए सिनेमा गली, पहाड़ी गली चौक, गुरुद्वारा गली, मंडी चौक स्थित करबला पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में समिति के अध्यक्ष एम यासीन मिर्ज़ा, सचिव आबिद मिर्ज़ा, सलाहकार अब्दुल वहीद मिर्ज़ा, फईम, अमजद मिर्ज़ा, आसिफ, फय्याज, समीर, फरीद अंसारी, आफ़ताब आलम, जावेद, अब्दुल कादिर, शमशाद उर्फ विक्की, साकू, लियाकत अली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *