सर्वानंद घाट से शुरू हुई हिंदू जागो, घर-बेटी अस्तित्व बचाओ यात्रा

Spread the love

हरिद्वार()। सर्वानंद घाट से एक संन्यासी द्वारा हिंदू जागो, घर बेटी अस्तित्व बचाओ यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति परमात्मानंद गिरी ने आरंभ की। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जगाना है। अपने शिष्य को आशीर्वाद देने पहुंचे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि भारत आज गंभीर सांस्कृतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। धन और सत्ता की लालसा में सनातन धर्म के मूल्य पीछे छूटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अब अपने अस्तित्व, घर और बेटियों की रक्षा के लिए स्वयं जागरूक होना होगा, अन्यथा आने वाला समय विनाशकारी साबित हो सकता है। यति परमात्मानंद गिरी ने कहा कि वह गुरु आदेशानुसार यह संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और एक लाख हिंदुओं को संकल्प दिलवाकर ही गुरु दर्शन करेंगे। इस अवसर पर श्रीमहंत यति रणसिंहानंद, यति अभयानंद, यति धर्मानंद, अनिल यादव, डॉ. योगेंद्र योगी, बृजमोहन सिंह, मोहित बजरंगी, अंकुर जावला सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *