चंबा में पूजित अक्षत कलश का हिन्दू संगठनों ने स्वागत किया

Spread the love

 

नई टिहरी। श्रीराम जन्मभूमि से पूजित अक्षत कलश के चंबा पहुंचने पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से कलश का स्वागत किया। चंबा स्थित शिवालय और नई टिहरी के रघुनाथ मंदिर में कलश की पूजा अर्चना की गई। प्रत्येक परिवार को अक्षत बांटकर अयोध्या आने का न्यौता दिया जाऐगा। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि से पूजित अक्षत से भरे कलश के चंबा पहुंचने पर चंबा केाषिकेश चौक पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से कलश का स्वागत किया। विहिप जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह सजवाण ने कहा कि लगभग 5सौ साल के संघर्ष और 40 वर्षों तक कोर्ट की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद श्रीराम जन्मभूमि के पक्ष में आये फैसले के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। आगामी 22 जनवरी को नव निर्मित मंदिर में भगवान राम की भव्य मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा होगी। इससे पूर्व मंदिर निर्माण के लिये देश एवं विदेशों से राम भक्तों ने अपना सहयोग दिया था। विहिप विभाग मंत्री सुरम तोपवाल ने बताया कि राम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से भेजे गये पूजित अक्षतों को भगवान राम के चित्र को 1 जनवरी से प्रत्येक परिवार में बांटने का काम किया जाऐगा, जिसका उद्देश्य राम भक्तों को राम जन्म भूमि अयोध्या आने का न्यौता दिया जा रहा है। मौके पर जिला मंत्री विनय तिवाड़ी,ब्लक प्रमुख शिवानी बिष्ट, नवजोत तड़ियाल, दिवाकर पैन्यूली, दिनेश भंडारी, परमजीत सजवाण, कीर्ति सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह, सतवीर पुंडीर, जय सिंह सजवाण, वीरेंद्र सेमवाल, शीशपाल तड़ियाल,अनुज डबराल, नीरज खत्री आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *