श्री रघुनाथ मंदिर को नए रूप में संवारेगा पर्यटन विभाग

 

नई टिहरी। तीर्थनगरी देवप्रयाग स्थित प्राचीन श्री रघुनाथ मन्दिर को पर्यटन विभाग नये रूप में संवारेगा। इसके लिए विभाग की ओर से 15 लाख की धनराशि स्वीत किए गए है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने जानकारी देते बताया कि, उनके द्वारा श्री रघुनाथ मन्दिर के सौंदर्यकरण सहित अन्य सुविधाये दिये जाने का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को दिया गया था। जिसके तहत विभाग की ओर से 15 लाख की स्वीति प्रदान की गयी है। श्री रघुनाथ मन्दिर समिति की ओर से पिछले कई वर्षों से मन्दिर के सौंदर्यकरण का अनुरोध विधायक से किया जा रहा था। पर्यटन विभाग की ओर से मन्दिर परिसर के छोटे मंदिरों को भव्य रूप दिये जाने सहित यहां परिक्रमा क्षेत्र स्थित प्रथम सदी के शिलालेखों को सुरक्षित किया जायेगा। साथ ही रघुनाथ मन्दिर के ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व के बोर्ड लगाने, दर्शन पूजन के लिए आने श्रद्घालुओं के लिए पेयजल व प्रकाश आदि की सुविधा बनाई जायेगी। विधायक विनोद कंडारी को इसके लिए श्री रघुनाथ मन्दिर समिति अध्यक्ष ष्णकांत कोटियाल, सचिव विजय जोशी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शशि ध्यानी, सचिव ममता देवी, अशोक तिवारी,दीवान सिंह, ड बी एस रावत, नीता ध्यानी रजनीश मोतीवाल, गगन जोशी,अतुल जागीरदार, रेखा भट्ट ने आभार जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *