होली खेलू तेरे संग कन्हैया…

Spread the love

श्री गीता भवन उत्सव समिति की ओर से आयोजित किया गया रंगोत्सव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार
श्री गीता भवन उत्सव समिति की ओर से होलीउत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भजन गायक पवन गोदियाल व कविता गोदियाल के भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्तों ने एक दूसरे के साथ फूल व गुलाल की होली खेली
मंगलवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी व लैंसडौन विधायक दलीप रावत मौजूद रहे। इसके उपरांत भजनोत्सव का सरस्वती वंदना से शुभारंभ किया गया। भजन गायक पवन गोदियाल व कविता गोदियाल ने साथी कलाकारों के साथ ‘प्रभु कुछ ऐसा इंतजाम हो जाएं..,’‘राधे तेरे चरणों की जरा धूल जो मिल जाएं..,’ ‘सांवरी सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया..,’‘कन्हैया आयो फागुन त्योहार..,’ सहित कई अन्य मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यक्रम में भगवान राधा-कृष्ण की मनमोहन झांकी भी निकाली गई। देर शाम तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए नजर आए। इस मौके पर समिति के संयोजक राम प्रकाश शर्मा, विवेक अग्रवाल, अजय गुप्ता, रविंद्र फूल, संदीप अग्रवाल, सुमित गोयल, राजू छवाड़ा, हरीश नारंग, दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *