श्रीनगर में 6 मार्च को होगा होलिका दहन

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर में इस बार होली के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यहां होलिका दहन की तैयारियां भी जोरों पर है। होली कार्यक्रम के संयोजक सतीश पुरी ने बताया कि 3 मार्च को साढ़े नौ बजे सुबह ढोल नगाड़ों और पूजा अर्चना के साथ झंडी काटी जाएगी। जिसके बाद नगर का भ्रमण कर रामलीला मैदान में झंडी को स्थापित किया जाएगा। 6 मार्च शाम साढ़े छ: बजे रामलीला मैदान में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। पुरी ने सभी लोगों से होली के त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने और इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है। (एजेन्सी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *