सम्मान समारोह आयोजित किया

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कुर्मांचल एकेडमी में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान आईएससी की हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर गुंजन गैड़ा और इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त दिव्या व कनिष्का पंत को दो-दो हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार विद्यालय के पूर्व अंग्रेजी शिक्षक अरुण मार्क्स की स्मृति में उनके सहपाठियों की ओर से प्रदान किया गया। यहां प्रधानाध्यापक केके पंत, दिया मार्क्स, अक्षय स्टीफन, यश स्टीफन, मधुलिका, गीता बिष्ट, गीता फर्त्याल, बृजेश बिष्ट, महेश जोशी, पदमा बिष्ट, विश्वजीत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *