स्वर्ण पदक जीतने वाली सरस्वती देवी को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 60 वर्षीय महिला धावक सरस्वती देवी को सम्मानित किया गया। सरस्वती देवी ने उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजति प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
बुधवार को कौड़िया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने बताया कि शिवानगर निवासी सरस्वती देवी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया गया है। कहा कि शहर की अन्य महिलाओं को भी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी सहित अन्य व्यक्तियों ने सरस्वती देवी को सम्मानित किया। कहा कि सरस्वती देवी का सम्मान क्षेत्र की समस्त महिलाओं का सम्मान है। इस मौके पर पार्षद गायत्री भट्ट, नीरू बाला खंतवाल, सुनीता कोटनाला, चंद्रप्रकाश नैथानी, पूनम थपलियाल, रजनी सिंह, मुन्नी देवी, अनिता शर्मा, विजय डोबरियाल, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *