व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर की मौजूदगी में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर के प्रयासों से व्यापार मंडल गदरपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं करोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों से जुड़े कोरोना वारियर्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा संकट की इस घड़ी में सभी को एक-दूसरे का साथ देना होगा। तभी इस महामारी को हराया जा सकता है। कंबोज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस द्वारा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, मुक्ति धाम सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सुखीजा, लविश ग्रोवर, नवीन खेडा, विशू छाबड़ा, मयंक चुघ, सोनू पोपली, नितिन छाबड़ा, किशन गुप्ता, अभिषेक शर्मा, मंजीत अनेजा, गोलू कालड़ा, प्रकाश रानी, चंद्रिका फौगाट, सक्षम ग्रोवर, प्रतीक वर्मा, बब्लू धमीजा, पृथ्वी बजाज, गुरजोत सिंह, साहिल गुम्बर, दीपक सेतिया, सागर खुगगर, एकम बेहड़, राकेश कुमार, विशाल मक्कड, देवेंद्र सिंह, गौरव बत्रा एवं जगदीप अनेजा सहित तमाम कोरोना वारियर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यहां कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा, नीलम कौर, नगरध्यक्ष पायल बजाज, गीता दुम्का, जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम लाल सुखीजा, धर्मचंद खेडा, हरनाम सिंह सेतिया, जितेंद्र शर्मा, वरुण कपूर, हरिचंद कम्बोज, कृष्ण लाल सुधा, विकास तनेजा, रामविलास शाह, संजीव झाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *