लोहाघाट और बाराकोट की आशाएं मांग के लिए गरजी

Spread the love

चम्पावत। आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय बढाने और सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित 12 सूत्रीय मांग पर दो दिवसीय हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी रखा। मंगलवार को भी दूसरे दिन केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों और फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने उपजिला चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मानदेव में बढोत्तरी और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि सरकार और विभाग भी आशाओं की उपेक्षा करता है। दूर दराज से आई आशाओं ने कहा कि उनको अस्पताल में अलग से आशा रुम चाहिए। जिससे वह रह सकें। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। यहां पदमा प्रथोली,रेखा पुजारी, चम्पा राय, हेमा कलौनी, आईसा बानो, आशा सामंत, तनूजा देवी, रेखा ढेक, मुन्नी देवी, हेमा जोशी, मीना देवी, सुनीता जोशी, नंदा मेहता, नीमा देवी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *