विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अस्पताल में भर्ती मरीज फरार

Spread the love

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में विषाक्त पदार्थ के सेवन बाद भर्ती एक मरीज उपचार के दौरान रात में अस्पताल से भाग गया। जिससे अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। जिसके बाद अस्पताल की इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सुबह अचानक मरीज अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी 34 वर्षीय लक्की पुत्र अनिल बीते 29 जुलाई को अज्ञात कारणों से विषाक्त पदा?र्थ का सेवन के बाद अस्पताल में भर्ती था। जिसका उपचार किया जा रहा था। लेकिन बीते शुक्रवार की देर शाम अचानक वह अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हो गया। जिसके बाद शनिवार की सुबह वह वापस अस्पताल आया। अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *