Uncategorized

साठ से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा: मदन कौशिक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। निष्काम सेवा ट्रस्ट में हुई भाजपा हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुफ्त बिजली देने का वादा कर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता ऐसे दलों के बहकावे में आने वाली नहीं है। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी व सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करें। जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा एक बार फिर उत्तराखण्ड में भारी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि बैठक की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। बैठक को सफल बनाने में तरूण नैय्यर, दिनेश पाण्डे, विकल राठी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डे, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौटाला, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजीत कुमार, पर्वतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र सेमवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष वात्सल्य बासु आदि का विशेष सहयोग रहा। बैठक का संचालन कर रहे महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीति, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!