एसएसबी जवानों सहित सैकड़ों लोगों ने किया योग

 

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को नगर सहित तमाम जगहों योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीजी कलेज में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित योग कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ब्लक प्रमुख हीरा रावत ने उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर के चिकित्सकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। हैड़ाखान आश्रम के तीन योग गुरुओं ने योगाभ्यास कराया। सीएमओ डा़ आरसी पंत ने नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया। उधर, गणियाध्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यालय के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों ने योगाभ्यास किया। पतंजलि समिति की तरफ से र्केट इंटर कलेज में योग शिविर आयोजित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *