वसई में औद्योगिक इकाई में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर विस्फोट, तीन की मौत, आठ घायल

Spread the love

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के वसई में एक औद्योगिक इकाई में हुए हाइड्रोजन गैस सिलेंडर विस्फोट होने की खबर है। धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई। हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई है। इस दौरान आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। चंद्रपाड़ा क्षेत्र स्थित फैक्टरी में विद्युत उपकरण बनाने का काम होता है। बुरी तरह झुलस जाने के चलते मृतक श्रमिकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *