दहेज नहीं दिया तो पति ने दे दिया तीन तलाक, मुकदमा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति व ससुरालियों की मांग नहीं की तो पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लकड़ी पड़ाव निवासी फातिमा ने बताया कि उसका पति महताब व ससुराल के अन्य लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके अलावा उससे मारपीट भी की जाती है। जब ससुरालियों की दहेज की मांग पूरी न हुई तो पति महताब ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर महताब समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *