लैंसडौन का नाम बदला तो होगा अंदोलन

Spread the love

लैंसडौन का नाम बदलने के प्रस्ताव पर क्षेत्रवासियों ने जताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: लैंसडौन का नाम बदलने के प्रस्ताव पर लैंसडौन वासियों ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि पूरे विश्व में यह स्थल लैंसडौन के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसे में यदि लैंसडौन का नाम बदला गया तो क्षेत्रवासी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
जनसेवा मंच ने समस्या को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मंच के अध्यक्ष मनोज दास ने बताया कि नाम बदलने से पर्यटन नगरी लैंसडौन की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान खोने का खतरा है। लैंसडौन नाम अपने आप मे लोकप्रिय व ऐतिहासिक है। तहसील होने के कारण यहां से निर्गत हुए तमाम प्रमाण पत्र व कागजात में नाम परिवर्तित होगा। जिससे आम जनता को परेशानी होगी। सदस्यों ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडौन जैसे खूबसूरत व विश्वविख्यात नाम को बदलने को क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की बात कही। कहा कि यदि लैंसडौन का नाम बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जनसेवा मंच लैंसडौन के अध्यक्ष मनोज दास, राज्य आंदोलनकारी महिपाल रावत, व्यापार मण्डल लैंसडौन के उपाध्यक्ष रोशन शाह, विनोद रावत प्रधान, सलीम रहमान, संजय शाह, गंभीर रावत, कुलदीप खंडेलवाल, खुशेंद्र बिष्ट, अमन, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *