कोटद्वार-पौड़ी

जगदीपक रावत बने उक्रांद के महानगर अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: मवाकोट स्थित एक बारातघर में उक्रांद की बैठक में चुनाव अधिकारी एपी जुयाल की देखरेख में जगदीपक रावत को महानगर कोटद्वार अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव निवर्तमान महानगर अध्यक्ष गुलाब सिंह रावत ने किया और सभी कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी एपी जुयाल ने कहा कि दल की जनपद, महानगर, ब्लॉक, नगर, वार्ड और पंचायत स्तरीय संगठनों को मजबूत किया जाएगा। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि विकास के साथ-साथ उत्तराखंड को सांस्कृतिक पहाड़ी राज्य बनाया जाएगा। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारों ने पहाड़ की जनता से जल, जंगल, जमीन, संसाधन, नौकरी, व्यवसाय संबंधी अधिकारों को छीन कर यूपी का गुलाम बना दिया है। यूकेडी इस गुलामी से मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ रही है। केन्द्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी जन भावनाओं की कदर करते हुए आत्मनिर्भर उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। नगर अध्यक्ष जग दीपक सिंह रावत ने कहा कि पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कोटद्वार की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!