अगर मदद करने में खुशी मिलती है तो आप सफल इंसान: राधा रतूड़ी

Spread the love

देहरादून। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में शुक्रवार को आयोजित व्याख्यान में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि अगर आपको दूसरों की मदद करने में खुशी मिलती है तो आप सफल इंसान है। एक छात्र को अपने जीवन में इस बात को उतारना चाहिए। यह उसकी सबसे बड़ी सफलता होगी। राधा रतूड़ी ने अपने व्याख्यान में कहा कि हमारा समाज आज भी एक पुरुष-प्रधान है। यहां लड़कों को ज्यादा तव्वजो दी जाती है, उन्हें महत्वपूर्ण माना जाता है और लड़कियों की उपेक्षा होती है। लेकिन यह समझ लेना चाहिए कि लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी घर के कामों को सीखना चाहिए। यह बहुत जरूरी है। नहीं तो जरूरत के समय हमें दूसरों का मुंह ताकना पड़ेगा। उन्होंने सफलता के मायने भी छात्रों को बताया और कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। छात्रों ने इस दौरान राधा रतूड़ी ने सवाल भी पूछे। सेंट जॉर्ज कॉलेज में ‘कौनफ्लूऐंशियल सीरीज के व्याख्यान का यह लगातार दूसरा साल है। प्रधानाचार्य रमेश अमलानाथन ने कहा कि राधा रतूड़ी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, भवनेश नेगी, मार्क गौनसाल्विस, पीडी जायसवाल, जूलियाना डिसूज़ा, स्टॉर्मी हज़ारिका, पल्लवी गोयल्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *