अवैध निर्माण व अतिक्रमण ध्वस्त किए

Spread the love

 

काशीपुर। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण के साथ ही तालाबों पर किए अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। टीम को देखकर कई अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ सामान हटा लिया। प्रशासन तीन दिन बाद दोबारा कार्रवाई शुरू करेगा।
न्यायालय ने तालाबों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद काशीपुर में भी करीब 110 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर खुद अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद रविवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह की अगुवाई में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने ढकिया गुलाबो और बांसखेड़ा कला में अभियान चलाया। टीम ने ढकिया गुलाबो में अवैध कलोनी का रास्ता, अवैध रूप से बन रही चार दुकानें जेसीबी से ध्वस्त कर दी। वहीं, तालाब की भूमि पर निर्माणाधीन तीन भवनों को भी ध्वस्त कर दिया। ग्राम बांसखेड़ा कला में भी तालाब की भूमि पर एक निर्माणाधीन भवन पर जेसीबी चलाई। इस दौरान टीम को देखकर कई अतिक्रमणकारी खुद ही अतिक्रमण तोड़ते नजर आये। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया करीब 110 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किये गए हैं। कई अतिक्रमण ध्वस्त किए गये। अतिक्रमणकारियों को एक बार फिर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। तीन दिन बाद एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। टीम में तहसीलदार पूनम पंत, एसएनए फईम खान, नायब तहसीलदार भुवन चंद , कानूनगो फूल सिंह, लेखपाल धर्मेंद्र, दौलत सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *