उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव में भाजपा को एकतरफा वोट देगी जनता: निशंक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री ड़रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा चम्पावत उपचुनाव में जनता ने भाजपा को विजय बनाकर साबित कर दिया है वह अन्य किसी पार्टी को पसंद नहीं करती। कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से जनता भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान करेगी।
रविवार को पूर्व सीएम निशंक ने रामनगर जाते समय मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा जिस प्रकार उत्तराखंड में भाजपा सरकार काम कर रही है। उसमें प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग मिला है। कहा आजादी के बाद पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से उत्तराखंड में काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा मजबूती के साथ एक तरफा मैच खेल रही है। लोकसभा चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में पार्टी को आशान्वित सफलता मिलेगी। विधानसभा चुनाव में जितना प्रतिशत वोट नहीं मिलता उससे कई अधिक प्रतिशत लोकसभा में मिलता है। मोदी के गौरवमयी आठ साल और मोदी के मुख्यमंत्री के 12 साल के शासन को भी देखा जाए तो 20 साल का कार्यकाल ने देश में नहीं पूरी दुनिया में मानक स्थापित किया है। कहा पहले की सरकारें कुछ लोगों की बपोतियां हुआ करती थी। आज आम गरीब जनता की सरकार है। कहा 2024 का जो चुनाव होगा वह पूरी दुनिया में और एक मानदंड स्थापित करेगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, अजय अग्रवाल, रजत सिद्घू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!