सेराघाट के निकट सीसीटीवी में कैद हुआ गुलदार

Spread the love

अल्मोड़ा। शहर से लेकर गांव तक गुलदार के आंतक से लोग भयभीत है। सेराघाट के निकट एक रेस्टोरेंट के पास रात में घुमते हुए गुलदार की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई। गुलदार की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। सेराघाट क्षेत्र में इन दिनों लोग गुलदार के आंतक से भयभीत है। आये दिन गुलदार घनी आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। बीते शनिवार सेराघाट के निकट एक रेस्टोरेंट में देर रात गुलदार पालतू कुत्ते को शिकार बनाने के मकसद से दबे पांव अंदर घुस आया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद गुलदार कुत्तें का पीछा करते हुए कैद हो गया। संयोग से उसी समय दूसरी मंजिल में रह रहे रेस्टोरेंट स्वामी बाहर निकलते हैं। इसी बीच दरवाजे का शोर सुनकर गुलदार जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ। रेस्टोंरेट स्वामी महेंद्र नेगी ने बताया कि गुलदार पिछले कई दिनों से रेस्टोरेंट्स के आसपास दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। सेराघाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से रिहाईसी इलाकों में गुलदार दिखाई देने की घटना सामने आ रही है। कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *