उत्तराखंड

पहाड़ के ट्रांसपोर्टर भी हड़ताल पर गए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। बेतालघाट, भुजान, गरमपानी में तमाम ट्रांसपोर्टर हड़ताल रविवार से हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा इससे ट्रांसपोर्टरों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गरमपानी में ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। ट्रांसपोर्टरों ने सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को भी रोक दिया। इस कारण पर्वतीय इलाकों के किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई किसानों की सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंच पाई। गरमपानी में सोमवारी महाराज ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अनुराग बिष्ट ने कहा कि पुलिस ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का शोषण कर रही है। सीपीयू रोज मनमाने ढंग से चालान काट रही है। कोरोना काल से लोगों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, ऊपर से पुलिस छोटी-छोटी बातों पर चालान काटने से नुकसान लगातार बढ़ रह है। इस दौरान अतुल भंडारी, मदन मेहरा, बालम सिंह देव, नारायण बिष्ट, विपिन कड़ाकोटी, सागर मेहरा, प्रमोद जोशी, प्रकाश पडियार, गुड्डू वर्मा, दीपक जलाल, राकेश दरमाल, कृपाल बिष्ट, यशपाल रावत, पूरन बोहरा, कपिल बोहरा, पंकज भंडारी, गणेश बिष्ट, बालम नेगी, पूरन सिंह, लक्षमण सिंह, नीरज मेहरा, चन्दन देव, कमल नेगी, दीपक रावत, रजत जोशी ने प्रदर्शन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!