कोटद्वार-पौड़ी

ध्रुवपुर-कण्वाश्रम मार्ग की स्थिति में करें सुधार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल ने ध्रुवपुर-कण्वारम मोटर मार्ग की स्थिति में सुधार करने की मांग की है। कहा कि मालन नदी का पुल ढहने के बाद उक्त मार्ग को विकल्प के रूप में बनाया गया है। लेकिन, मार्ग खस्ताहाल होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को उक्रांद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से ध्रुवपुर–कण्वाश्रम मोटर मार्ग की स्थिति को सुधारने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि मालन नदी पर पुल टूटने के बाद उक्त मार्ग को आवागमन का विकल्प बनाया गया। लेकिन, मार्ग जगह-जगह खस्ताहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने कहा कि खस्ताहाल मार्ग पर हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में सरकार को उक्त मार्ग की मरम्मत करवानी चाहएि। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री दीपक कुकरेती,महानगर महामंत्री सर्वेंद्र काला, महानगर उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, भारत मोहन काला, श्रवण सिंह रावत, मेहरबान सिंह रावत, भगत सिंह रावत, कैलाश चंद्र,जगमोहन, चन्द्रवीर नेगी, कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!