व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर युवती का फोन नंबर कालगर्ल का बताया, केस दर्ज

Spread the love

देहरादून। युवती के बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में शातिर ने उसके कलगर्ल होने की पोस्ट डाल दी। पोस्ट के साथ युवती का फोन नंबर भी शेयर कर दिया। नंबर कोई लोगों को पास पहुंचा तो वह उसे फोन कर परेशान करने लगे। आरकेडिया ग्रांट निवासी युवती ने इस पर साइबर थाने में तहरीर दी। इस पर पटेलनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि पीड़ित युवती ने अपने व्हाट्सएप पर यूट्यूब लवर नाम से एक ग्रुप बनाया था। जिसमें वह अपनी पोस्ट शेयर करती थी। ग्रुप में ज्यादा लोग जोड़ने के लिए उसने उसका लिंक शेयर किया। ग्रुप में लिंक के जरिए एक व्यक्ति जुड़ा। व्हाट्सएप पर उसका नाम राहुल दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने युवती के ग्रुप में एक पोस्ट की। जिसमें कालगर्ल बताते हुए पीड़िता का फोन नंबर पोस्ट कर दिया। इसके बाद ग्रुप में अन्य अश्लील पोस्ट की गई। पीड़िता का इस दौरान मोबाइल खो गया था। ऐसे में ग्रुप में जो भी हुआ, वह उसे नहीं देखा पाई। उसकी दोस्त ने पोस्ट देखी तो पीड़िता को बताया। पीड़िता परेशान हुई और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर को केस दर्ज करने के लिए पटेलनगर थाने भेजा गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है। इस पोस्ट के बाद कई लोगों के पोस्ट से जुड़े फोन आने पर पीड़िता परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *