बागेश्वर में किशोर को घसीट कर ले जा रहा था गुलदार, शोर सुनकर दौड़े लोग

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर में देर शाम खेल कर वापस लौट रहे एक किशोर पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। स्वजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। डाक्टरों के अनुसार उसके बाएं पैर में गहरा जख्म है। उसकी हालत गंभीर बनी बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
कठायतबाड़ा वार्ड में देर शाम लगभग साढ़े छह बजे दांगण निवासी जीवन लाल का नौ साल का बेटा गौरव कुमार अपने बड़े भाई 11 वर्षीय सुमित के साथ खेल कर घर लौट रहा था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर गुलदार घात लगाकर बैठा था। गली में अंधेरा था और गुलदार गौरव पर झपट गया। उसका भाई वहां से भागने में कामयाब रहा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और शोरगुल मचाने लगे। गुलदार तब तक गौरव को घसीट रहा था।
राजू ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे गुलदार के शिकंजे से बचा लिया और गुलदार वहां से भाग गया। जिसके कारण गौरव की जान बच गई। लेकिन उसका बायां पैर पूरी तरह जख्मी हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में पढ़ाता है।
स्थानीय निवासी आईडी पांडे, शिव दत्त पांडे, गीता जोशी, आनंदी देवी, पृथ्वी पांडे आदि ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने और किशोर के उपचार के लिए मुवाजवा देने की मांग की है। इधर, आरओ श्याम सिंह करायत ने कहा कि एक किशोर को गुलदार ने घायल किया है। उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंच गई है। क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *