बेरीनाग में ठेकेदारों ने रयल्टी बढ़ाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। ठेकेदारों ने रयल्टी बढ़ाने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा रयल्टी बढ़ने से उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ेगा। कहा सरकार को यह निर्णय वापस लेना होगा। शनिवार को क्षेत्र के ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह विष्ट के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वे पहले ही भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सरकार ने अब रायल्टी में पांच गुना बढ़ोत्तरी कर दी है। बढ़ोतरी करने के साथ ही रायल्टी को अवैध खनन नियमावली से भी जोड़ दिया है। ऐसे में उनके लिए कार्य करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। कई ठेकेदार बेरोजगार हो जाएंगे। संघ ने रायल्टी बढ़ाए जाने के फैसले को वापस लिए जाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो वे सड़कों पर उतरेंगे।

ये रहे शामिलरू कमल कोठारी, बलवन्त मेहरा, पाल रौतेला, भूपाल सिंह सत्याल, भगवान सिंह धानिक, केदार सिंह कार्की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *