उत्तराखंड

सभासदों ने नगर में अवैध निर्माण रोकने की मांग पर दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सभासदों ने नगर पालिका की भूमि और भवनों में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग पर धरना दिया। उन्होंने कहा पालिका की भूमि और भवनों पर बेखौफ अवैध निर्माण हो रहा है। लेकिन इसे रोकने को गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। इससे पालिका की कार्यशैली पर भी संदेह हो रहा है। शनिवार को सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे और पालिका के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा देवसिंह मैदान के समीप और सिल्थाम के पास जंन्याली बाजार में नगर पालिका के भवनों में कुछ व्यापारी अवैध निर्माण कर रहे हैं। शटर बंद कर पालिका की भूमि व भवनों पर इमारत खड़ी कर डाली है। बावजूद इसके इस पर पालिका की नजर नहीं पड़ रही। नगर पालिका केवल नोटिस भेजने तक सीमित है। इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा पालिका अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई से बच रही है, जो उसकी कार्यशैली पर बढ़ा प्रश्नचिन्ह है। इस दौरान सभासदों ने पालिका के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जब तक अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती वे चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान उन्होंने मामले का संज्ञान लेने की मांग पर कुमाऊं कमिश्नर को भी पत्र भेजा।
ये रहे शामिलरू पवन सिंह माहरा, नीरज कुमार, कमल कुमार पांडे, किशन सिंह खड़ायत, रविंद्र सिंह विष्ट, सरस्वती मखौलिया, भावना नगरकोटी, चंद्रशेखर मखौलिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!