दीप जलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

Spread the love

लैंसडौन छावनी में 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत छावनी परिषद कार्यालय लैंसडौन के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और परिषद कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


छावनी परिषद के सेनेटरी अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे छावनी क्षेत्र में मनाया जाएगा। इस दौरान सफाई अभियान, जागरूकता रैली, विद्यालयों में प्रतियोगिताएं और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा” का बैनर लेकर उपस्थित लोगों ने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। छावनी परिषद की सीढ़ियों पर दीप जलाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। सेनेटरी अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ लैंसडौन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी नागरिकों को आगे आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *