राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, जिला कोटद्वार की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है।


जिला संयोजक रूपेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि संदेश नेगी को जयरीखाल ब्लॉक अध्यक्ष, अजीत पाल सिंह को नैनीडांडा ब्लॉक अध्यक्ष, दिनेश चौहान को रिखणीखाल ब्लॉक अध्यक्ष, सोहन सिंह रावत को यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह नेगी को दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश को द्वारीखाल ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी में सुमन पंवार, मेहरबान सिंह, बचन सिंह, ओमचन्द्र, मो0 तसलीम अहमद को उपाध्यक्ष, चन्द्रमोहन सिंह नेगी, विपिन सिंह रावत, मो0 शादीग, मोहनदास को महासचिव, पीताम्बर रावत, सीमा देवी, योगेश कुमार, हसीना बेगम, दीपचन्द्र को सचिव, दीपक रावत को सोशल मीडिया प्रभारी, दिनेश चन्द्र को सोशल मीडिया सह प्रभारी, कमलेश कान्त कुकरेती और उपेन्द्र नेगी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला संयोजक ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *