भाबर क्षेत्र में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोडो़ तिरंगा यात्रा आज तीसरे दिन भी निकाली गई। काग्रेसी कार्यकर्ता रामलीला मैदान झण्ड़ीचौड़ में एकत्रित हुये और रैली के रूप में यात्रा करते हुए, नारे बाजी के साथ जीप स्टेण्ड तक पहुंचे जहां बीच बीच रास्ते में जन को सम्बोधित किया। कांग्रेस पार्टी आजादी के 75 वीं वर्षगाठ एवं अगस्त क्रान्ति की तिथि को याद करते हुए देश की एकता अखण्ड़ता को बरकरार रखने के लिये भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कर देश को पुन: एकता और सम्प्रदायिक, सदभव का सन्देश दे रही है। अगस्त माह में ही स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के तमाम प्रतिनिधि के बाद देश की आजादी का प्रतीक तिरंगा फहराया था। इस दौरान पार्षद अमित नेगी, शुखपाल शाह एवं रोहणी देवी, पूर्व प्रधान मान सिंह, शशी भूषण, राजेन्द्र सिंह चौहान,शिवम शाह, कीर्ति सिंह असवाल, भोपाल सिंह असवाल, उमेद सिंह, राजे सिंह रावत, रामप्रकाश, जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल, कांग्रेस सो०मी०अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुसांई मीडिया कोर्डिनेटर बलवीर सिंह रावत, प्रदीप नेगी, कृपाल सिंह नेगी, आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *