चम्पावत में चमक-गरज के साथ तेज बारिश के साथ गिरे ओले

Spread the love

चम्पावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रविवार को हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से जहां तापमान में गिरावट आ गई, वहीं जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तापमान में आई गिरावट से जहां ठंड में इजाफा हो गया, वहीं ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। चम्पावत में बीते तीन दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप खिलने से गर्मी में इजाफा हो रहा है, तो कभी बादल और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को यहां पूर्वान्ह तक धूप खिली रही। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर में यकायक तेज गरज और चमक के साथ हुई बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आ गई। इस दौरान चलने वाली हवा से ठंड में इजाफा हो गया। मौसम में बदलाव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक चम्पावत का न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *