चम्पावत में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दिया क्रमिक धरना

Spread the love

चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में क्रमिक धरना दिया। उन्होंने विभागीय प्रमोशन और 4200 ग्रेड पे देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन अध्यक्ष जीवन कुमार ने कहा कि कर्मचारी विभागीय प्रमोशन और 4200 ग्रेड पे देने की मांग कर रहे हैं। बताया कि मांगों को लेकर कर्मचारी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि महंगाई के दौर में कम वेतन में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। क्रमिक धरने में शिव दत्त जोशी और मीना देवी बैठे। प्रदर्शन करने वालों में कमल सिंह, खड़क सिंह, एलडी जोशी, राजीव लाल, उर्मिला लाल और हरीश जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *