कोटद्वार-पौड़ी

कोरोना काल में भाजयुमो करेगा जरूरतमंद लोगों की मदद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद करेगा। मोर्चा ने कोरोना काल में आमजन की सहायता को कमर कस ली है। मोर्चा ने विभिन्न जनहित कार्यों की योजना बनाई है। मोर्चा के कार्यकर्ता कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों की मदद कर रहे है। शुक्रवार को भी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों की मदद की।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने कहा कि मोर्चा कोविड वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। टीकाकरण केंद्रों में भाजयुमो कार्यकर्ता वैक्सीनेशन कराने आ रहे लोगों की मदद करेगा। कहा कि कोटद्वार नगर निगम के 40 वार्डों के 10-10 परिवारों को नि:शुल्क साप्ताहिक राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी। राशन वितरण के लिए परिवारों का चयन उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार किया जाएगा। राशन वितरण अभियान 16 मई से शुरू होगा। शुक्रवार को वैक्सीनेशन सेंटर में भाजयुमो के जिला मीडिया प्रमुख रजत मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष सार्थक त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडे आदि ने लोगों की मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!