डीडीहाट में सीओ को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Spread the love

पिथौरागढ़। सीओ विनोद थापा को सेवानिवृत्ति पर विभिन्न संगठनों ने विदाई दी। गुरुवार को कोतवाली में एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व डीआईजी भगत सिंह टोलिया, बैटमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर पांगती, दीपक चुफाल सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने उन्हें शल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विनोद थापा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर एसडीएम भगत सिंह फोनिया, थानाध्यक्ष हिमांशु पंत, ड़ बलवंत महरा, गिरीश चुफाल, सुनील साह, पंकज चंद, सत्यवान टोलिया सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *