गोपेश्वर में महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Spread the love

चमोली। कांग्रेस पार्टी ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र और राज्य सरकार को दोषी बताते हुए प्रदर्शन कर सरकार का पुलता फूंका। सोमवार को जिला मुख्यालय पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य स्टेशन पर प्रदर्शन कर केन्द्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, युवा बेराजगार हैं, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल के दाम आसमान टू रहे हैं। सरकार महंगाई और बेरोजगारी को कम करने में पूरी तरह से विफल है। इस मौके पर तेजवीर कंडेरी, प्रमोद बिष्ट, रविंद्र नेगी, मंगल रावत, आनंद नेगी, संदीप झिक्वाण, लक्ष्मण, सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप नेगी, ओम प्रकाश नेगी, मुकुल बिष्ट, विकास जुगरान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *