उत्तराखंड

भवाली में भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। नगर कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को घोड़ाखाल तिराहे पर काली पट्टी बांधकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। नगर अध्यक्ष हितेश साह ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान हो गई है। सरकारी नौकरियां कागजों में रह गई हैं। डबल इंजन की दरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पाई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी आकर सिर्फ कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण कर गए। प्रदेश के युवा बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं सोचा। इस दौरान पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, दयाल आर्य, पुष्पेश पांडे, सुजान सिंह रजवार, आनंद सिंह बिष्ट, नंदन सुयाल, सद्दा मियां, हरीश सिंह बिष्ट, संदीप गाड़िया, माला कनवाल, राकेश आर्य, हरेंद्र आर्य, रमेश चंद्र आर्य, भवान सिंह बिष्ठ, भास्कर आर्य, कमल गोस्वामी मौजूद रहे।
भाजपा में जाने की बात है अफवाह रू सरिता आर्य
हेम आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को सोशल मीडिया में कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में शामिल होने की चर्चायें जोरों पर रहीं। वहीं सरिता आर्य ने कहा कि यह सब झूठ फैलाया जा रहा है। मैंने अभी भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है। मैंने कई लोगों से कहा कि मुझे टिकट दे दो मैं अभी आ जाती हूं, क्योंकि वे भाजपा के ही लोग थे। उन्होंने कहा कि लोग अफवाह न फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!